एक साल पहले बने डिवाइडर के पास आए दिन हो रहे हादसे
सुखपुरा। चौराहे पर बने डिवाइडर से मंगलवार की रात सरिया लदी ट्रक टकरा गई। इस हादसे में ट्रक चालक कानपुर निवासी शारुन तथा खलासी इमरान घायल हो गये। डिवाइडर से टकराने से ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक हाजीपुर से सरिया लादकर कानपुर को जा रही थी।
पिछले साल जुलाई माह में चौराहे के पास अनियन्त्रित ट्रक एक बोलेरो से टकराने के बाद एक घर मे घुस गई थी। इस हादसे मे पांच लोगों की जान चली गई थी। लोगो की मांग के बाद दुर्घटना न हो इसके लिए चौराहे पर गोलम्बर तथा डिवाइडर का निर्माण हुआ। लेकिन यह डिवाइडर अब दुर्घटना का पर्याय बन चुका है। इस डिवाइडर से टकरा कर करीब आधा दर्जन मौते हो चुकी हैं। बताया जाता है कि आए दिन कोई न कोई वाहन इसमे टकरा जाते हैं। ग्रामीणों की मानें तो इस डिवाडर को बनाने के दौरान दुर्घटना रोकने का कोई उपाय नहीं किया गया है। यही नहीं पिछले साल इसको बनाने के लिए बिजली का खंभा उखाड़ दिया गया जो आज तक नहीं लगा। इसके चलते चौराहे पर हमेशा अंधेरा रहता है, जो हादसे का एक कारण होता है।