फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एक की मौत, 12 महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। रेवती -बलिया मुख्य मार्ग पर सहतवार स्थित जीन बाबा स्थान के पास सोमवार के दिन अमावा के सती माई स्थान से रेवती की तरफ आ रही महिलाओं से भरी मैजिक दो बच्चों को बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर पलट गई, जिससे उसमें बैठी एक दर्जन महिलाएं तथा दोनो बच्चे घायल हो गये। घायलों में एक बालक की मौत इलाज के दौरान हो गई। घायल महिलाओं का इलाज सीएचसी रेवती में कराया जा रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल बालक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर करीब दो बजे बांसडीहरोड स्थित अमवा की सती माई स्थान से पूजा करने के बाद एक मैजिक से 12 महिलाएं वापस रेवती की तरफ आ रही थी कि सहतवार स्थित जीन बाबा स्थल के निकट दो बच्चों को बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर मैजिक पलट गई। मैजिक द्वारा धक्का लगने से सहतवार निवासी बेचन (10) पुत्र मनोज तथा सविता (8) पुत्री जोगिन्द्र तथा मैजिक में सवार शांति देवी (35 ) पत्नी रविंद्र वर्मा, हीरा मोती देवी (65) पत्नी कन्हैया वर्मा, चिंता देवी (65)पत्नी शिववचन, माया देवी (45) वीरेंद्र वर्मा निवासीगण रामनगर थाना दोकटी, सुशीला देवी (55 ) पत्नी शिवप्रसन्न यादव, ललिता (18) पुत्री हरिकृष्ण यादव, चंद्रावती देवी (60 ) पत्नी हरे कृष्णा यादव, शांति देवी (60) पत्नी परशुराम यादव, चंद्रावती देवी (50) पत्नी सुरेंद्र यादव, छाठो (62 ) पत्नी श्री राम यादव, चंद्रावती (55) स्वर्गीय लाल जी यादव तथा आशा (40) पत्नी मदन यादव घायल हो गए। जिसमें चिकित्सकों ने बेचन, सविता, मायादेवी,शांति देवी की स्थिति गंभीर देते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकाें ने बेचन को मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें