सिकंदरपुर। पकड़ी थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव में एक महिला शनिवार को गंभीर रूप से झुलस गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसे ले जाया गया लकिन हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। विवाहिता के घर वालों का आरोप है कि उसके ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसे आग लगा दी।
पकड़ी थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव निवासी बिंदु देवी (30) पत्नी संग्राम यादव शनिवार की सुबह गंभीर रूप से झुलसी गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया। पकड़ी तथा सिकंदरपुर दोनों थानों की पुलिस सीएचसी सिकंदरपुर पहुंच गई। पुलिस के सामने ही झुलसी महिला ने चिल्ला-चिल्ला कर अपने पति, सास, ससुर, ननद ,जेठ व जेठानी पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने तथा दहेज की पूर्ति न करने पर मिट्टी तेल डालकर जलाने का आरोप लगाई। बता दे कि बिंदु की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। इस दौरान उसे तीन साल की एक पुत्री जया भी है। इस मामले में पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस बावत सिकंदरपुर सीओ पवन कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। ससुराल तथा मायके पक्ष के लोग झुलसी महिला के साथ जिला अस्पताल में है। यदि तहरीर मिलता है तो तत्काल मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।