फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी ट्रक पर चोरी के विद्युत तार पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कोतवाली पुलिस ने शनिवार की देर रात स्टेशन टाउनहाल रोड से एक मिनी ट्रक पकड़ा, जिस पर चोरी का बिजली का सामान लदा हुआ था। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि दो भागने में सफल हो गए। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों के विरूद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि, एक मिनी ट्रक पर चोरी का बिजली तार जा रहा है। जिसे गंभीरता से लेते हुए शहर कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टाउनहाल रोड पर घेराबंदी कर मिनी ट्रक को पकड़ लिया। जिस पर लाखों रुपये के चोरी के विद्युत तार पाए गए। इस मामले पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र के बनकटा मुहल्ला निवासी बृजेश यादव पुत्र लल्लन यादव, सुखपुरा थाना के ब्रह्माइन निवासी सोनू यादव, रामपुर जिले के देवरिया निवासी आकाश एवं अर्जुन, मुरादाबाद जिले के मुंडा थाना के हरिप्रसाद पुत्र त्रिलोकी सिंह व गुड्डू पुत्र बीरेंद्र को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया, जबकि दो अभियुक्त अब भी फरार हैं। बताया जाता है कि जनपद में बिजली के तार चोरी का गिरोह सक्रिय है, जो विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से कार्य करते हैं। पुलिस इसकी सरगर्मी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें