फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

।ार न देने पर विवाहिता को जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप, पांच पर दहेजहत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कार न देने पर विवाहिता हत्या करने का आरोप, पांच पर केस
विज्ञापन

19 अक्तूबर को हुई थी विवाहिता की मौत, तब बिना पोस्टमार्टम करवा दिया था ससुरालियों ने अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र की खड्डा कॉलोनी में 19 अक्तूबर को तबीयत खराब होने से एक विवाहिता की पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। उस समय ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका पोस्टमार्टम करवाए बिना ही उसका अंतिम संस्कार करवा दिया। ससुराल पक्ष के लोगों ने मामले में अब उसके ससुरालियों पर दहेज में कार न मिलने पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर उसके आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के हरिद्वार की ज्वालापुर बस्ती निवासी अनिता ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो फरवरी 2017 को उसकी बेटी चांदनी की शादी चिट्टा मंदिर के नजदीक खड्डा कॉलोनी निवासी मनीष उर्फ प्रवीण कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही उसकी बेटी के ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार और ज्वेलरी की मांग करने लगे। उसकी बेटी चांदनी के मना करने पर आरोपियों ने उससे मारपीट की। इस दौरान उसकी बेटी गर्भवती भी थी। आरोप है कि मारपीट करने व प्रताड़ित करने के बाद उसकी बेटी बीमार हो गई। 19 अक्तूबर को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि उनकी बेटी की तबीयत अधिक खराब हो गई है। डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है। सूचना मिलने पर वह और उसका पति विरेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचे। यहां उसकी तबीयत अधिक खराब होने पर उनकी बेटी को पीजीआई रेफर कर दिया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें चांदनी के पास रहने नहीं दिया। पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान 21 अक्तूबर चांदनी की मौत हो गई। लेकिन उसके ससुराल पक्ष के लोग पोस्टमार्टम करवाए बिना ही शव को लेकर अपने घर आ गए और जल्दबाजी से उसका अंतिम संस्कार कर दिया। अनिता का आरोप है कि चांदनी के ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में कार व ज्वेलरी की मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी चांदनी को जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या की है। उन्होंने अब इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में चांदनी के पति मनीष उर्फ प्रवीण, ससुर रामकुमार, सास रानी उर्फ रानो, ननद करिश्मा व वर्षा के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई अरविंद का कहना है कि मामला करीब चार माह पुराना है। परिजनों की शिकायत अब आई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें