फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अंतरप्रांतीय बाइक चोर सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में इन दिनों बाइक चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है। आए दिन रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन एवं बाजारों में से चोर पलक झपकते ही बाइक उड़ा दे रहे हैं। हालांकि पुलिस की सक्रियता से चोरी की दो दर्जन से अधिक बाइक बरामदगी के साथ 11 चोरों को पकड़ा भी गया।
विज्ञापन

जनपद में अंतरप्रांतीय एवं जनपद स्तरीय बाइक चोर गिरोह इन दिनों जिले में सक्रिय हो गया है। चोरी की बाइक बिहार ले जाकर आसानी से 40 से 45 हजार में बेच देते है। लेकिन पुलिस का इनका सुराग तक नहीं मिल पाता था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपदीय पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में गहनता से वाहनों की चेकिंग की। जिसमें कई चोरी की बाइक संग अंतरप्रांतीय व जनपद स्तरीय बाइक चोर पकड़े गए। चार माह के आकड़ों पर गौर किया जाय तो चोरी की 26 बाइक समेत 11 बाइक चोरों को पुलिस ने पकड़ जेल भेजने का काम किया। बावजूद बाइक चोरी कम होने का नाम नहीं ले रही है। कारण कि बाइक चोर बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, अस्पताल, बाजार, होटल व लाज से बाइक गायब करते थे। लेकिन अब लोगों के दरवाजे व हाते में खड़ी बाइक पर भी आसानी से हाथ साफ कर दे रहे है। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि अपराधियों व चोरों पर नकेल कसने की कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें