फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात के अंधेरे में वाहनों के शोरगुल से ग्रामीण सशंकित

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर। दुबहर क्षेत्र का दियरांचल पशु एवं शराब तस्करों के लिए सेफ जोन साबित हो रहा है। रात के अंधेरे में तस्कर आसानी से नदी पार कर बिहार चले जा रहे हैं। पुलिस की मिलीभगत से तस्करों का धंधा तेजी से फल फूल रहा है। तस्करों के लिए पीपा पुल सहायक साबित हो रहा है।
विज्ञापन

हजारों एकड़ में फैले गंगा के किनारे इस दियारे क्षेत्र में पशु तस्करी, अवैध शराब की तस्करी का कार्य जोरशोर से चल रहा है। इस धंधे में लगे लोग रात के 12 बजे के बाद पशुओं की तस्करी एवं अवैध शराब को नाव अथवा पीपापुल के माध्यम से बिहार तक पहुंचाने में काफी सफल हो रहे है। क्षेत्र के ओझवलिया, भरसर, नगवा, शिवरामपुर, जनाड़ी सहित अन्य तटवर्ती गांव पशु सहित अवैध शराब की तस्करी करने वाले लोग पहले से ही नाविकों की तैनाती कर उसमें अपना सामान बड़ी सुगमता से लाद देते है जो आसानी से गंगा उस पार चला जाता है। ये लोग उसे समीपवर्ती बिहार के इलाके में बड़ी आसानी से पहुंचा देते है। आसपास के गांव के लोग रात में गाड़ियों को देख हमेशा सशंकित रहते है कि आखिरकार हो क्या रहा है। सूत्रों के अनुसार इतने बड़े पैमाने पर हो रही तस्करी की जानकारी पुलिस को भी है पर पुलिस सब कुछ जानते हुए भी अनजान बनी हुई है। तस्करों के लिए इस समय शिवरामपुर घाट पर पीपा पुल बन जाने से और आसानी से उनका कारोबार फलफूल रहा है। इस कार्य में गंगा इस पार सहित गंगा उस पार के लोग भी शामिल रहते हैं जबकि गंगा उस पार पुलिस चौकी भी पिछले कई वर्षों से संचालित हो रही है। क्षेत्रीय लोगों ने दुबहर क्षेत्र के दियारे में इस तरह की तस्करी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें