फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी नींव पर बनाया आंगनबाड़ी केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। विकास खंड बेलहरी के बजरहां गांव में बन रहे आंगनबाड़ी केंद्र में खुल कर सरकारी धन की बंदरबांट सामने आई है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद विभागीय मिलीभगत से सब कुछ ठीकठाक होने की रिपोर्ट चढ़ाई गई थी। गुरुवार को जांच में धांधली का खुलासा हुआ। जिसमें पता यह चला कि सफेद बालू व तीन नंबर ईंट से निर्माण कराया जा रहा है। इतना ही नहीं लभग छह साल पुरानी नींव के ऊपर ही जुड़ाई कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

कमलादेवी बाजोरिया डिग्री कालेज दुबहर के पूर्व अध्यक्ष व बजहरा गांव निवासी आकाश दूबे छोटू , अंकित सिंह, छोटू उपाध्याय, दुर्गेश कुमार व दीपक ने बीते आठ जनवरी को मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से जिलाधिकारी को पत्र देकर आरोप लगाया था कि निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र में तीन नंबर ईंट और सात एक की सीमेंट से जुड़ाई किया जा रहा है। ठेकेदार ने फोन पर बताया है कि दो नंबर की ईंट व सफेद बालू से आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। जबकि ये बाढ़ क्षेत्र है, लाल बालू का प्रयोग न करके सरकारी धन का खुलेआम दुरूपयोग किया जा रहा है। जो भ्रष्टाचार की श्रेेणी में आता है। इसकी जांच जिला कार्यक्रम अधिकारी व बाल विकास पुष्टाहार विभाग को सौंपी गईा। जिसमें दस जनवरी को बाल विकास परियोजना अधिकारी बेलहरी की तरफ से ठेकेदार को क्लीनचिट देते हुए सब कुछ ठीकठाक बता दिया गया।
इसके बाद शिकायतकर्ता ने पुन: 18 जनवरी को शिकायत की। जिसके बाद गुरुवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी शीला ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर जांच की और कार्य की सच्चाई देखी। इस दौरान पता चला तीन नंबर की ईंट व सफेद बालू से जुड़ाई का कार्य किया जा रहा है। इतना ही नहीं जिस नींव पर दीवार खड़ी की जा रही है, वह नींव लगभग छह साल पुरानी है। उस वक्त इसकी नींव अस्पताल बनाने के लिए दी गई थी। जो करीब जमीन से तीन फीट ऊंचाई तक थी। जांच रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आए उसे गांव के दस लोगों से हस्ताक्षर कराकर मौजूदगी का प्रमाण भी लिया गया।
विज्ञापन


कोट
आंगनबाड़ी केंद्र की जांच में खराब ईंट व सफेद बालू से जुड़ाई की जा रही थी। जो पुरानी नींव पर बनाया जा रहा है। जांचमें इस बात का पता चला। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

शीला ठाकुर, बाल विकास परियोजना अधिकारी
बेलहरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें