फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूत-प्रेत को लेकर दो पक्षों में मारपीट़

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के खेवसर गांव में सोमवार की रात भूत-प्रेत को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि चांददेव राजभर और लालबचन राजभर के परिवार में भूत-प्रेत को लेकर एक माह पूर्व विवाद हुआ था। मामले में पुलिस द्वारा उस समय कार्रवाई की गई थी। इसमें लालबचन की पत्नी चंद्रावती के पैर में चोट आई थी। इसका मुकदमा भी थाने में पंजीकृत है। सोमवार की रात पुन: दोनों पक्षों के बीच भूत-प्रेत को भेजने और रोकने को लेकर आपस में विवाद हो गया। कुछ देर में ही विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने धारदार हथियार से दूसरे पक्ष की रामरती पत्नी हरि राजभर के गर्दन पर वार कर दिया। इससे रामरती घायल हो गई। मौके पर पहुुंचे प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने पीड़ित महिला को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा, जहां रामरती का इलाज चल रहा है। पीड़ित महिला के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर दोनों आरोपियों विनोद राजभर और संजय राजभर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें