फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया ले जा रहे 100 पशुओं को एसडीएम और पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवानगर/ सिकंदरपुर। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बसारिकपुर दियारे में बुधवार को उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने वध के लिए बिहार ले जाए जा रहे सौ पशुओं को बरामद किया।
विज्ञापन

बताया जाता है प्रशासन को पिछले कई दिनों से वध के लिए दियारे के रास्ते पशुओं को बिहार ले जाने की सूचना मिल रही थी। बुधवार को सुबह जब पशु तस्कर पशुओं को लाद कर बिहार के लिए ले जाए जाने लगे तो मुखबिर ने प्रशासनिक अधिकारी को सूचना दी। इसके बाद उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर अभय कुमार सिंह व सीओ सिकंदरपुर अशोक कुमार मिश्र पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने चार पिकअप पर लदे पशु व दियारे में बांधे गए दर्जनों की संख्या में पशुओं को बरामद किया। वहीं, पुलिस को देखकर पशु तस्कर दियारे में लगे पानी का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने मौके से चार पिकअप व 100 पशुओं को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बरामद पशुओं को गोआश्रय केंद्र जिगिरसड़, सिकंदरपुर व हड़सर भेज दिया।
----------------------
सिकंदरपुर में व्यापक स्तर पर हो रहा पशु तस्करी
नवानगर। प्रदेश की योगी सरकार द्वारा जहां गायों व बछड़ों को रखने के लिए गोआश्रय खोला गया है। जिस पर लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं। वही सिकंदरपुर क्षेत्र में पशु तस्करी का धंधा बड़े पैमाने पर फल फूल रहा है। इस घटना से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। बताया जाता है कि बड़े पैमाने पर पशु तस्करी बिना किसी मजबूत हाथ के नहीं हो सकती।
विज्ञापन

--------------------
एसपी ने लिया जायजा, दिए निर्देश
नवानगर। सिकंदरपुर क्षेत्र के दियारे में बड़ी तादाद में पशुओं के मिलने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा भी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण कर अपने मातहतों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। ऐसे लोगों को चिह्नित कर तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने का आदेश दिया। जिसके बाद पशु तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
-------------------
पशु तस्करों ने एसडीएम की गाड़ी में टक्कर मारने का किया प्रयास
नवानगर। पशु तस्करों की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। एसडीएम की गाड़ी देख पशुओं से लदे पिकअप से भाग रहे पशु तस्कर एसडीएम की गाड़ी को टक्कर मारकर भागना चाहे, लेकिन चालक की सूझबूझ से किसी तरह गाड़ी को बचा लिया गया।
---------------------
पशुओं का कंकाल देख अवाक रह गए एसडीएम व सीओ
नवानगर। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बसारिकपुर में वध के लिए ले जा रहे गाय बछड़ों को उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने पकड़ा। मौके की जांच करते समय बसारिकपुर (दियारे) में जानवरों का कंकाल देख एसडीएम व सीओ अवाक रह गए। आसपऱस जगह-जगह मवेशियों के कंकाल बिखरे पड़े थे।
---------------------
जिस जमीन से पशु तस्करी हो रही थी उसे चिह्नित कर जमीन के मालिकों सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पकड़े गए वाहनों को सीज किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

- अशोक कुमार मिश्र, सीओ, सिकंदरपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें