फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के रामनगर नहर तिराहा के समीप से बृहस्पतिवार की रात्रि नौ बजे कोतवाली प्रभारी नागेश उपाध्याय एवं उप निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने हमराहियो संग घेरा बंदी कर नरही थाना के भरौली निवासी फरार 15 हजार के इनामिया पशु तशकर मोछू उर्फ किशन उर्फ कृष्णा यादव पुत्र प्रभुनाथ यादव को तमंचा एवं एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

रसड़ा क्षेत्र में बीते 29 जनवरी को अभियुक्त मोछू निवासी भरौली थाना नरही द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ चोरी की पिकअप पर नम्बर प्लेट बदलकर अंतरप्रांतीय गो तस्करी जैसी अपराधिक की घटना में संलिप्तता पाये जाने पर गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रुरता अधिनियम के अलावा भादवि की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया था। जिसमें अभियुक्त किशुन देव पुत्र सीताराम निवासी गुरवा चितबड़ागांव को मौके से पकड़ लिया था। उस समय मोछू उर्फ कृष्णा यादव उपरोक्त भाग गया था। जिसकी तलाश पुलिस को काफी समय से थी। पुलिस ने उस पर 15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में अरविंद तिवारी, अनंत कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

--
गिरफ्तार अभियुक्त की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। अभियुक्त पर रसड़ा समेत नरही थाने पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
नागेश उपाध्याय, कोतवाली प्रभारी, रसड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें