फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा कर जमीन रजिस्ट्री कराने वाला गिरफ्तार, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया/रसड़ा। पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा के निर्देश पर रसड़ा पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय के नेतृत्व में बुधवार की सुबह नवीन मंडी के गेट के पास से फर्जीवाड़ा कर जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार चालान कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि 23 फरवरी 2021 को वादिनी सोनमती खरवार पत्नी शंभूनाथ खरवार निवासी सरदासपुर थाना रसड़ा ने धोखाधड़ी व कूटरचना के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया था। इसमें जयप्रकाश वर्मा, सूर्यकांत सिंह, आशीष वर्मा व सोनू राजभर पर कूटरचित तरीके से वादिनी की भूमि को क्रय विक्रय करने तथा धमकी देने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी। इसी क्रम में रसड़ा पुलिस ने मुकदमा में आरोपी सोनू कुमार राजभर को बुधवार को नवीन मंडी के गेट के पास से मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार कर चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उन निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, कांस्टेब अजय मौर्या, बलिराम यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें