फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस गायों ने युवक की ली जान, गांव में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर। बैरिया थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद नौबरार अठगावा पंचायत के बड़का सुफल टोला निवासी युवक को मंगलवार की सुबह शौच करने जाते वक्त गांव के दियारे में रहने वाली लावारिस गायों ने हमला कर दिया। जिससे घायल युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची चांददीयर चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद नौबरार अठगांवा पंचायत आठ पुरवे में था। सरयू नदी ने 2013 -14 में कटान कर तीन पुरवे का अस्तित्व मिटा दिया। इसमें एक पुरवा नौका टोला हुआ करता था। उसी पुरवे में सन्त सियाराम दास का मठ स्थापित था। संत द्वारा दर्जनों गायें रखी गई थीं। कटान के करीब दो वर्ष बाद संत सियाराम दास का भी देहावसान हो गया और उनकी गायें बिना मालिक के लावारिस होकर दियारे में रहने लगीं। अब ये लावारिस गायें आए दिन किसानों या पशुपालकों को मारने के लिए दौड़ा लेती हैं। कभी कभार किसी किसी को मार भी देती हैं। मंगलवार की सुबह गांव के सटे स्थित दुर्गा मंदिर पर यह गायें बैठी थी और बड़का सुफल टोला निवासी किशोर बिंद 47 अपने घर से खेत मे शौच के लिए निकले थे। ज्योंही गायों के सामने से गुजरने लगे कि गायों ने सामूहिक हमला कर दिया और किशोर को मार कर घायल कर दिया। किसी तरह ग्रामीणों ने गायों को हांकते हुए किशोर को बाहर निकाला और अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे चांददीयर पुलिस चौकी प्रभारी मदन पटेल ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। वहीं इसकी सूचना गांव में मिलते ही कोहराम मच गया।
--
तीन बेटियों की करनी थी शादी
जयप्रकाश नगर। मृतक किशोर बिंद को कुल आठ पुत्रियां ही हैं। पांच की शादी मजदूरी करके कर चुका था, अभी तीन की शादी करनी थी। अब इन पुत्रियों का सहारा मां के अलावा कोई नहीं है। मृतक किशोर की पत्नी श्यामसुन्दरी देवी का रोते-रोते बुरा हाल था।
विज्ञापन

समाजसेवी ने दी आर्थिक सहायता
जयप्रकाश नगर। बड़का सुफल टोला निवासी किशोर बिंद के मौत की खबर सुन जयप्रकाश नगर निवासी समाजसेवी व सपा के वरिष्ठ नेता सूर्यभान सिंह मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को ढांढस बधाते हुए उन्हें बीस हजार रुपये नकद देकर उनका सहयोग करते हुए कहा कि जब भी कोई समस्या हो मुझे किसी से सूचना दिलवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें