फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल अधेड़ का उपचार के दौरान मौत, गांव में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव में रविवार की शाम मकान निर्माण के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान दोनों पक्षों में हुई मारपीट में एक अधेड़ गंभीर रुप से घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान अधेड़ की मंगलवार की मौत हो गई। अधेड़ की मौत के बाद गांव तनाव व्याप्त है।
विज्ञापन

हल्दी थाना परिसर से महज सौ मीटर दूरी पर स्थित नंदपुर गांव में रविवार को दहारी ततवा व मदन ततवा के परिवार वालों के बीच दीवाल बनाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान हुई मारपीट में दहारी ततवा 55 गंभीर रुप से घायल हो गए थे। जिन्हें उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था। इसीबीच मंगलवार को दहारी ततवा की मौत हो गई। मृतक की पत्नी उर्मिला देवी ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंप दी है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें