फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगलगी में गाय की मौत, भैस गंभीर रूप से झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। बैरिया तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोपालपुर हरिजन बस्ती में अज्ञात कारणों से लगी आग में एक गाय जल कर मर गई। जबकि भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। आसपास के लोगों के काफी मशक्त के बाद घंटों बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि गोपालपुर निवासी दशरथ राम व भिखारी पुत्रगण स्व. हीरा राम की झोपड़ियां सटी हुई हैं। जिसमें देर रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आसपास के लोग जब तक आग बुझाने पहुंचते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर झोपड़ियों को अपने आगोश में ले लिया था। इस दौरान झोपड़ी में बंधी गाय जलकर मर गई। जबकि भैस गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। जिसे किसी तरह लोगों ने टाट फाड़कर बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि पीड़ित दशरथ राम घटना के समय एनएच-31 पर स्थित अपनी दुकान पर सोए हुए थे। वही परिवार की औरतें व बच्चे घर में सोए हुए थे। भिखारी राम रोजी के लिए बाहर गए हुए थे। इस घटना से दशरथ सहित पूरा परिवार सदमे में है, क्योंकि गाय दो महीने में बच्चा देने वाली थी। सुबह मौके पर उपस्थित ग्रामीणों व ग्राम प्रधान मनोज यादव ने घटना की जानकारी उप जिलाधिकारी बैरिया अशोक कुमार चौधरी सहित अन्य अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें