फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: तालाब में डूबने से चचेरे भाइयों की मौत

Wed, 20 May 2020 10:33 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
drowning
विज्ञापन

बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर कोड़रहा गांव के दक्षिण स्थित भांगड़ (तालाब) में बुधवार दोपहर दो चचेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। दोकटी पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामपुर कोड़रहा गांव निवासी संजय यादव का छह वर्षीय पुत्र विक्की व अजय यादव का पांच वर्षीय पुत्र दुर्गेश दोपहर से ही गायब थे। परिवार के लोग उनकी खोजबीन में जुटे हुए थे।

विज्ञापन


उनका कहीं पता नहीं चला रहा था। इसी गांव के कुछ बच्चों ने बताया कि वे तो भागड़ में नहा रहे थे। यह सुनते परिवार और गांव के लोग भागड़ के पास पहुंचे। वहां दोनों के कपड़े नजर आने के बाद अनहोनी की आशंका में परिवार के लोग रोने-पीटने लगे।

तब गांव के लोगों ने उन्हें संभाला और बच्चों की खोज शुरू हुई तो थोड़ी ही देर में उनके शव बरामद हो गए। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना के बाद एसएचओ दोकटी पुलिसकर्मियों के साथ गांव में पहुंचे और शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव में मचा कोहराम

एक ही परिवार के दो बच्चों के एक साथ डूबने की जानकारी होते ही गांव में कोहराम मच गया। जिसे भी घटना की जानकारी हुई वह इनके घर की ओर दौड़ पड़ा। गांव के लोगों ने बताया कि दो भाइयों में विक्की छोटा था। इसकी मां क्षमा देवी की मौत 2017 में माझी रोड पर ट्रक से हुए हादसे में हो गई थी। उस समय उनकी गोद में मौजूद विक्की के दो माह के भाई की भी मौत हो गई थी। इसके पिता संजय यादव गांव में ही रहकर खेती करते हैं। दुर्गेश का छोटा भाई अभी तीन साल का है। इसके पिता अजय यादव बिहार के कटिहार में रेलवे में कार्यरत हैं और इस समय लॉकडाउन में वहीं फंसे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें