फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: न्यायालय ने एसओ से तलब किया जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। दबाव बनाकर समझौता कराने एवं नहीं करने पर बदसलूकी करने के मामले में अपर सीजेएम प्रथम कविता कुमारी की अदालत ने एसएचओ बैरिया से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जयप्रकाश नगर निवासी अजीत कुमार सिंह ने अदालत में अर्जी दी कि उसका मकान व सहन अराजी नं. 556 झ में बना हुआ है। जो लक्ष्मीना देवी के नाम से दर्ज है। यह भूमि आबादी वाले क्षेत्र में है। जमीन से ही प्रार्थी के घर के लोगों का आनेजाने का रास्ता है। लेकिन उक्त जमीन को गांव के ही दबंग किस्म के लोग अवैध तरीके से थानाध्यक्ष व चौकी इंचार्ज को मिलाकर कब्जा करना चाहते हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बैरिया, चौकी इंचार्ज जयप्रकाश नगर ने दबंग लोगों के प्रभाव आकर मेरे पिता पर पहले फर्जी मुकदमा कर जेल भेजा। इसके बाद मेरे खिलाफ भी फर्जी मामला दर्ज किया गया। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से करने के उपरांत कोर्ट में अर्जी लगाई है। उधर, बैरिया एसएचओ रामायन सिंह ने कहा कि कोर्ट से किसी नोटिस की उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें