अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग ने चोट कर 120 लीटर शराब बरामद की है। बताया जा रहा है कि मुखबीर की सूचना पर टीम ने छापेमारी की और भारी मात्रा में लहन को नष्ट किया गया।
भले ही मनियर पुलिस यह दावा करें कि क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है, लेकिन बुधवार को आबकारी विभाग की कार्रवाई ने इसकी कलई खोल दी। टीम ने मनियर थाना क्षेत्र के घाघरा नदी के किनारे संयुक्त छापेमारी कर 120 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। साथ ही 25 क्विंटल लहन नष्ट कराया। इस मामले में टीम ने तीन अभियोग भी पंजीकृत किया है। इस कार्रवाई से शराब के अवैध कारोबार करने वालों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
जिला आबकारी अधिकारी वीपी दूबे, सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन एक व दो आजमगढ़ के नेतृत्व में बुधवार को आबकारी विभाग की प्रवर्तन- एक व दो की संयुक्त टीमों ने मनियर थाना क्षेत्र में घाघरा नदी के किनारे अवैध शराब के निर्माण के अड्डों एवं संदिग्ध स्थलों पर छापेमारी की। टीम में आबकारी निरीक्षक विनोद कुमार, संदीप यादव, के अलावा आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन आजमगढ़ सत्येंद्र कुमार व संजय कुमार के साथ विभागीय आरक्षी शामिल रहे।