राज सिंह ने मीडिया को बताया कि अयोध्या एसओजी व बंगाल एसटीएफ की गलतफहमी के कारण गिरफ्तार कर पश्चिम बंगाल सीआईडी कार्यालय ले जाकर रथ हत्याकांड में जबरदस्ती फसाने के लिए धमकी व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। राज ने निर्दोष बचने का श्रेय सीबीआई को देते हुए कहा कि उन्ही की बदौलत आज परिवार के बीच में हूं अन्यथा बंगाल पुलिस मेरा एनकाउंटर कर चुकी होती।
मीडिया को भी धन्यवाद दिया कि परिजनों द्वारा दिए गए सीसी फुटेज चलाने के कारण सीबीआई की टीम बलिया पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर सच्चाई जानी। राज ने कहा कि संकट के घड़ी में परिवार के लोग ही साथ देते हैं, संगठन के लोग परिवार का भी हालचाल पूछने नहीं आए।
विपक्ष चाहे जो कहे, सीबीआई ने निष्पक्ष काम किया
घर लौटने के बाद राज सिंह और मां जामवंती देवी दोनों ने ही मीडिया और सीबीआई का हाथ जोड़कर धन्यवाद किया। राज सिंह ने कहा कि सीबीआई ने कस्टडी में उनके साथ किसी प्रकार की बदतमीजी नहीं हुई और सीबीआई ने बिना किसी राजनीतिक दबाव के निष्पक्ष जांच की। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि अगर कोई बेगुनाह है, तो उसे पुलिस या एसओजी के चक्कर में पड़ने के बजाय सीधे सीबीआई जांच की मांग करनी चाहिए, क्योंकि वह बेगुनाह को न्याय दिलाकर ही रहती है।