पत्नी शशि का इलाज मऊ के निजी अस्पताल में चल रहा है। सूरज की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार शुक्रवार को परिजनों ने कर दिया। इस संबंध में उभांव थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि इस बाबत कोई शिकायत नहीं मिली है।
दो बाइक की टक्कर में एक की मौत
सुखपुरा थाना क्षेत्र के बोडिया माया ब्रह्म बाबा के पास शुक्रवार को दो बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। एक बाइक सवार मिथलेश सिंह 40 वर्ष निवासी अपाइल की मौत हो गई। वहीं, दूसरे बाइक सवार सनी राजभर (32) व कन्हैया राजभर (30) निवासी भरखरा गंभीर रूप घायल हो गए। दूसरी बाइक सवार अज्ञात युवक भी घायल हो गए।