नीतू व धनंजय के मकान के बाहर भीड़।
- फोटो : संवाद
बांसडीह से बेहतर जीवन के तलाश में बेल्थरारोड बस गए
मृतक धनंजय के पिता अमीरचंद मूल रूप से बांसडीह के निवासी थे और करीब चार दशक पहले बेहतर जीवन की तलाश में बेल्थरारोड आकर बस गए थे। एक प्राइवेट शिक्षक के रूप में उन्होंने अपने परिवार को संवारने में पूरी जिंदगी लगा दी, लेकिन एक ही झटके में बड़े बेटे और बहू को खो देने से उनका पूरा सहारा छिन गया।
यह भी पढ़ें: बेकाबू बोलेरो की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत, पांच साल का मासूम घायल; परिवार में पसरा मातम
बुधवार को बेल्थरारोड-नगरा मार्ग पर अवाया गांव के पास बाइक सवार बचाने के दौरान कार पोल से टकरा गई, उसके बाद ई-रिक्शा टकरा गया, इस घटना में 10 लोग घायल हो गए थे। नीतू देवी नगरा ब्लॉक क्षेत्र में एएनएम पद पर तैनात थी। पति के साथ बाइक से ड्यूटी से घर लौट रही थीं, तभी हादसा हो गया। शवयात्रा में परिजनों के अलावा नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता, सभासद राममनोहर गांधी, अमित जायसवाल, व्यापारी नेता प्रशांत कुमार मंटू, धर्मेंद्र सोनी, पप्पू जायसवाल, डाॅ. शुभनाथ प्रसाद समेत बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए।