फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बोर्ड की बैठक में पहंुचे सभासद, ईओ के लेटर पर भड़के, हुई बहस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक के लिए शुक्रवार को पहुंचे सभासद उस समय आक्रोशित हो गए, जब ईओ ने बैठक की जानकारी न होने का लेटर जारी कर दिया। कुछ सभासद ईओ के चैंबर में पहुंच गए और हंगामा किया। चैंबर में ही चेयरमैन संत कुमार मिठाई लाल व सभासदों के बीच जमकर बहस हुई। किसी तरह से चेयरमैन और ईओ बाहर निकलकर अपने वाहन से निकल गए। सभासदों ने डीएम से मिलकर बोर्ड की बैठक न होने की सूचना देते हुए ईओ व चेयरमैन की कार्यशैली की शिकायत की।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद बलिया की बोर्ड की बैठक के लिए 18 फरवरी को ही चेयरमैन के हस्ताक्षर से सभासदों को पत्र जारी किया गया था। निर्धारित समय सुबह 11 बजे सभासद बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच गए। ईओ सुभाष कुमार भी अपने कक्ष में मौजूद थे। कुछ देर बाद चेयरमैन भी पहुंच गए। बोर्ड की बैठक के लिए ईओ को सूचित किया गया। कुछ देर में ईओ ने बोर्ड की बैठक की सूचना न होने का पत्र जारी कर चेयरमैन को भेज दिया। इस पर सभासद भड़क गए।
कुछ सभासद ईओ के चैंबर में पहुंच कर तरह-तरह का आरोप लगाने लगे। इधर, चेयरमैन पर कुछ सभासद तरह-तरह का आरोप लगाने लगे। सभासदों के उग्र रूप को देख ईओ पहले व कुछ देर बाद चेयरमैन भी अपनी गाड़ी में बैठक कर निकल गए। सभासद नगर पालिका से नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे कर पत्रक सौंपा। सभासद सुमित कुमार मिश्र ने बताया कि सीआरओ को डीएम ने नगर विकास सचिव को सूचित करने के साथ ही बोर्ड की बैठक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सभासद अमित दुबे, मनोज गुप्ता, ददन यादव, प्रेरक गुप्ता, अशोक कुमार सिंह, मधुलिका गुप्ता, मुकेश यादव, गीता देवी, यशवंत सिंह, निधि गुप्ता आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन

-
18 मार्च को बैठक की तिथि निर्धारित
बलिया। नगर पालिका परिषद कार्यालय में सीआरओ एवं प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय त्रिभुवन ने शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा तथा अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार की उपस्थिति में नगर पालिका परिषद बलिया के सभासदों के साथ बैठक की गई । सभासदों की विभिन्न मांगों और शिकायतों के निराकरण के लिए प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ नगर समन्वय बैठक 18 मार्च को शाम 3 बजे तय किया गया। प्रभारी अधिकारी स्थानी निकाय त्रिभुवन ने बताया कि नागरिकों की अनेक समस्याओं का हल अंतर विभागीय तालमेल द्वारा तत्काल किया जा सकता है ,इसी उद्देश्य से नवीन पहल करते हुए इस तरह की बैठक का आयोजन कराया जा रहा है।
-
सीसीटीवी से लैस हुई नपा
नगर पालिका परिषद बलिया में शुक्रवार की बैठक के पहले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। जिससे हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके। नपा कार्यालय के बाहर एक और अंदर पांच सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
-
वर्जन-
बोर्ड की बैठक की जानकारी हमें नहीं दी गई थी। अचानक बैठक के लिए बजट का एजेंडा तय नहीं किया जा सका। इसकी लिखित सूचना से मेरे द्वारा अवगत कराई गई। सीआरओ के नेतृत्व में सभासदों की हुई बैठक में अगली बैठक तिथि तय कर ली गई है।
-सुभाष कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद बलिया
-
वर्जन
डीएम के निर्देश पर बोर्ड की बैठक की तिथि तय की गई थी। बोर्ड की बैठक में भाग लेने के लिए निर्धारित समय पर मैं पहुंचा था। सूचना के बाद भी ईओ टालमटोल करते रहे। इसके बाद बैठक की जानकारी न होने के उनके पत्र से आश्चर्य चकित था। इसके कारण सभासदों ने मेरे साथ अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया। ईओ के इस कृत्य से जिलाधिकारी को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

-संत कुमार उर्फ मिठाई लाल, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद बलिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें