फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका उत्सव के पहले दिन 2441 ने लगवाया टीका

विज्ञापन
जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाती एएनएम। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। कोविड संक्रमण में बढ़ोतरी को देखते हुए इससे निपटने के लिए रविवार को ज्योतिबा फुले जयंती पर टीका उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। टीका उत्सव का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने ट्रामा सेंटर में किया। साथ ही उन्होंने कोविड-19 का टीका भी लगवाया। टीका उत्सव 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती तक मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उत्सव में 45 वर्ष से अधिक आयु तक के सभी लोगों से बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है। टीका उत्सव में कुल 2441 लोगों ने टीका लगवाया
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि रविवार को 15 केंद्रों पर 39 सत्र में कुल 2441 लोगों ने टीका लगवाया गया। जिले के 45 वर्ष से अधिक आयु के 1868 लोगों को टीके की पहली डोज दी गई। साथ ही 573 बुजुर्ग और गंभीर रोग से ग्रसित लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गईं। डॉ. प्रसाद ने बताया कि लोग टीकाकरण को लेकर उत्साहित दिखे। टीका लगवाने के लिए लोगों का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ महसूस हो रहा है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए ऑनलाइन कोविड पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करके लाभार्थी इच्छुक तिथि के लिए टीकाकरण में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा टीकाकरण केंद्र पर भी रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि कोरोना की दूसरी लहर से खुद को व समाज को सुरक्षित रखने के लिए अपने पास के टीकाकरण केंद्र पर जाकर जल्द से जल्द टीकाकरण करवा लें। सभी सरकारी कोरोना टीकाकरण केंद्रों पर यह टीका पूरी तरह नि:शुल्क है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण की दोनों डोज लें और कोरोना की दूसरी लहर से बचने के लिए कोरोना के नियमों का पालन करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें