फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 फीसदी लाभार्थियों ने नहीं लगवाया कोरोना का टीका

विज्ञापन
जिला अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में कोरोना संक्रमण का टीका लगवाते सीएमएस डॉ. बीपी सिंह साथ में खड - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। प्रथम चरण के छठे दौर का टीकाकरण शुक्रवार को जिले के नौ सरकारी अस्पतालों में हुआ। इसमें 1082 लाभार्थियों को कोविड-19 टीका लगाया गया। इसमें 719 स्वास्थ्यकर्मी और 363 फ्रंटलाइन वर्कर रहे। स्वास्थ्यकर्मियों एवं फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 टीका की अगली डोज पांच मार्च को दी जाएगी। इसके लिए, उनके मोबाइल पर मैसेज भी जाएगा। पहले चरण के छह दौर की समाप्ति पर कुल 10836 के सापेक्ष 6799 को ही टीका लगा है। इस तरह, 38 फीसदी लाभार्थी टीका लगवाने के लिए केंद्र पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जनपद में कोरोना को मात देने के लिए वैक्सीन की 11930 डोज जिले को प्राप्त हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि भारत में विकसित कोरोना वैक्सीन पूरी तरह प्रभावी है। कोल्ड चेन के मानकों को पूर्ण करते हुए यह वैक्सीन जिले में आई है। बताया कि पहले डोज के बाद दूसरा डोज 28वें दिन लगेगा। टीका लगने के बाद आधे घंटे तक टीकाकरण केंद्र पर रुकना होगा। पहले चरण के छठवें चक्र में शुक्रवार को नौ केंद्रों पर कुल 1082 लाभार्थियों को टीका लगाया गया। अब तक पहले चरण के छठे दौर की समाप्ति तक कुल 38 फीसदी लाभार्थी टीका लगवाने के लिए निर्धारित केंद्रों पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें