आवास प्लस योजना में अपात्र लोगों के चयन होने के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाते रसड़ा ब्लाक
- फोटो : BALLIA
बलिया। रसड़ा विकास खंड के कोटवारी गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उल्लेख किया है कि आवास प्लस योजना में पात्र लोगों का नाम काटकर अपात्र लोगों का नाम सूची में शामिल कर दिया गया है। ग्राम प्रधान और सचिव के कार्यों की जांच में पाए गए अनियमितताओं के बाद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने डीएम से जांचोपरांत विकास कार्यों में मिली अनियमितता के खिलाफ दोषियों पर कार्रवाई करने के साथ पात्र व्यक्तियों को आवास प्लस योजना का लाभ दिलाने की मांग की। इस मौके पर पप्पू कुमार, राकेश वर्मा, नरसिंह शर्मा, विनोद कुमार, संजय कुमार चौरसिया, गंगासागर, सुरेंद्र प्रसाद साहू, मंजू देवी, लक्षमिनिया देवी आदि रहे।