फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बक्सर जिले में कोरोना मरीज मिलने से प्रशासन हुआ सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पड़ोसी बिहार और पड़ोसी जिला गाजीपुर में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद जिला और पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बढ़ाई थी लेकिन बृहस्पतिवार को जिले से सटे बिहार के बक्सर जिले में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद जनपद के सीमाओं पर सख्ती बढ़ा दी गई है। इस दौरान पुलिस ने किसी वाहन या व्यक्ति को वीर कुंवर सिंह सेतु से आने व जाने नहीं दिया।
विज्ञापन

वहीं नगर में कुछ स्थानों को छोड़ दिया जाय तो कहीं भी वाहन या बेवजह घूमने वालों के विरुद्घ जांच पड़ताल नहीं की गई। जिसके कारण पूरे दिन दो व चार पहिया वाहन दौड़ते रहे। जबकि 20 अप्रैल तक सख्ती बरतने का आदेश दिया गया है। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही व पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने पिछले दिनों सीमावर्ती इलाकों का निरीक्षण कर सड़क व जलमार्ग को सील कर दिया था, ताकि जिले का कोई व्यक्ति बिहार न जाए और ना ही बिहार का कोई व्यक्ति जिले में आए। गुरुवार को बिहार प्रांत के बक्सर जिले में कोरोना पाजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें