फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने फिर ली एक की जान, 216 मिले नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से गई एक की जान, 216 संक्रमित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। कोरोना का संक्रमण तेज से पांव पसारने लगा है और सोमवार को आई रिपोर्ट में एक महिला की जान गई साथ ही संक्रमितों की संख्या 216 है वहीं एक्टिव केस बढ़ कर अब 879 हो गए हैं। अब जिले में मरने वालों की संख्या 117 हो गई है।
एक साल पहले शुरू हुआ कोरोना कुछ महीनों तक शांत रहने के बाद दूसरी बार अपना संक्रमण दिखा रहा है। जनपद में अब तक कुल 359129 लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है। होम क्वारंटीन में 360 लोगों को रखा गया है। जबकि फैकल्टी एल-टू बसंतपुर में 40 लोगों को भर्ती किया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि दूसरे फेज में कोरोना नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से पांव पसार रहा है।
विज्ञापन

-----------------
तहसील, पीएचसी व बैंककर्मी हुए संक्रमित
बैरिया। तहसील पर तैनात एक लेखपाल, मुरली छपरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक आयुष चिकित्साधिकारी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा रानीगंज का एक बैंककर्मी सहित कई लोग जांच में सोमवार को संक्रमित पाए गए हैं।
बैरिया तहसील पर तैनात एक 30 वर्षीय लेखपाल के अलावा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया रानीगंज के 30 वर्षीय कर्मचारी, रानीगंज बाजार का एक 24 वर्षीय युवक, चौबे टोला का एक 30 वर्षीय युवक, मुरली छपरा की 63 वर्षीय महिला, धतुरी टोला का 13 वर्षीय किशोर, रामनगर का 62 वर्षीय वृद्ध, जगदीशपुर का 73 वर्षीय वृद्ध, बहुआरा का 60 वर्षीय वृद्ध व दोकटी की एक 57 वर्षीय अधेड़ सहित कई लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुरली छपरा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देव नीति सिंह ने कहा कि 60 वर्ष से कम उम्र वालों को होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं 60 से अधिक उम्र वालों को एल 2 अस्पताल में भेजवाने की व्यवस्था की जा रही है।
-----------------------
उम्र कम होने से युवाओं को नहीं लग रहा टीका
बैरिया। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर यहां के सरकारी अस्पतालों में कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाने वालों की भीड़ देखी जा सकती है। टीकाकरण कराने वाले व्यक्ति की न्यूनतम आयु सीमा 45 वर्ष होनी चाहिए। 45 या 45 वर्ष से अधिक आयु वालों को ही टीका लगाए जाने की व्यवस्था है। लेकिन जब से क्षेत्र में बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आम लोग कोरोना संक्रमण से सशंकित हैं और चाहते हैं कि जल्दी से जल्दी टीकाकरण करा कर अपने को सुरक्षित कर लें। कोरोना का टीका 45 वर्ष से नीचे वालों को फिलहाल नहीं लगाया जा रहा है।
-------------------------
150 लोगों को लगा टीका
रेवती। सीएचसी रेवती पर सोमवार को चले कोरोना टीकाकरण अभियान में डा.यशवंत कुमार की देखरेख में 150 लोगों को टीका लगाया गया। सुबह 10 बजे से लेकर 2 बजेे तक चले इस अभियान में प्रथम तथा द्वितीय डोज लेने वालो की भीड़ रही। बीमार होने के बावजूद अधीक्षक डॉ धर्मेंद्र टीकाकरण की जानकारी लेते रहे। स्टाफ नर्स अर्चना गुप्ता, बृजपाल, संदीप शर्मा आदि रहे।
---------------------------
सीएचसी अथीक्षक हुए अस्पताल में भर्ती
रेवती। सीएचसी के अधीक्षक डॉ धर्मेंद्र कुमार को अचानक उल्टी तथा पेट दर्द के चलते सीएचसी रेवती में भर्ती होना पड़ा। बताया जाता है कि अधीक्षक को रविवार की शाम पहले पेट में दर्द महसूस हुआ। थोड़ी ही देर बाद उन्हें उल्टी होने लगी। देखते ही देखते वे अत्यंत दुर्बलता महसूस करने लगे और अचानक बेहोश हो गए। तुरंत उन्हें सीएचसी में भर्ती करके उपचार शुरू कर दिया गया। इसी बीच उनकी कोरोना जांच की गई जिसमें अधीक्षक की रिपोर्ट निगेटिव आई जिससे चिकित्सा कर्मियों ने राहत की सांस ली।
------------------------
टीका अभियान चलाकर लोगों लगे वैक्सीन
रतसर। कोरोना टीका महोत्सव अभियान में सीएचसी सहित 6 स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर सोमवार को 640 लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ राकिफ अख्तर ने बताया कि सीएचसी के अतिरिक्त तीन पीएचसी व तीन हेल्थ एंड वेलनस सेंटर पर टीका लगाने की व्यवस्था की गई है। सोमवार को सीएचसी रतसर पर 90, पीएचसी गड़वार पर 140, चांदपुर पर 130, खरहाटार पर 150, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर फेफना पर 80, बहादुरपुर कारी पर 10 एवं पचखोरा पर 40 डोज लगाए गए। उन्होंने बताया कि लाभार्थी अपनी सुविधा के अनुसार अपने क्षेत्र के निकट स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर पहुंचकर आसानी से टीका लगवा सकते हैं।
तीन एआरओ मिले संक्रमित, ब्लॉक परिसर को कराया गया सैनिटाइज
हल्दी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए विकास खंड बेलहरी में नामित किए गए 14 एआरओ में से तीन की कोरोना रिपोर्ट सोमवार की शाम पॉजिटिव आ गई। इसके बाद ब्लॉक में हड़कंप मंचा गया। चुनाव को कुशलता पूर्वक करने के लिए निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिख कर नए तीन एआरओ की मांग की है। वहीं एडीओ पंचायत शशिभूषण दुबे ने सूचना के बाद पूरे ब्लॉक परिसर को सैनिटाइज कराया।
विज्ञापन

विकास खंड बेलहरी के क्षेत्र पंचायत सदस्य 39 से 47 तक के सहायक निर्वाचन अधिकारी धनंजय सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड संख्या 57 से 65 तक सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेश सिंह तथा ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य न्याय पंचायत गंगापुर के सहायक निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार भारती कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन तीनों सहायक निर्वाचन अधिकारियों के कोरोना पॉजिटिव हो जाने के कारण 13 अप्रैल को होने वाले नामांकन प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न न हो इसको देखते हुए निर्वाचन अधिकारी बेलहरी प्रदीप कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी/ प्रभारी अधिकारी कार्मिक को पत्र लिख कर अवगत कराते हुए तीन सहायक निर्वाचन अधिकारियों की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें