फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वासंतिक नवरात्र आज से, देवी मंदिरों पर तैयारियां पूरी

विज्ञापन
नगर के शहीद पार्क चौक में नवरात्र पर्व के लिए चुनरी की खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। बासंतिक नवरात्र आज से प्रारंभ हो जाएगी। इसको लेकर जिले के मंदिरों में तैयारियां पूरी हो चुकी है। पहले दिन देवी मंदिरों में मां शैलपुत्री का पूजन किया जाएगा। प्रमुख देवी मंदिरों पर सुरक्षा को लेकर बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन

नगर से सटे ब्रह्माइन गांव स्थित मां ब्राह्मणी देवी, शंकरपुर स्थित शांकरी भवानी, कोरंटाडीह स्थित मंगला भवानी मंदिर, नगर के जापलिनगंज दुर्गा मंदिर, गुदरी बाजार दुर्गा मंदिर, ब्रह्माइन स्थित ब्राह्मणी देवी, शंकरपुर स्थित शांकरी भवानी, कपुरी स्थित कपिलेश्वरी भवानी मंदिर, उचेड़ा स्थित चंडी भवानी, सोनाडीह स्थित भागेश्वरी-परमेश्वरी मंदिर को सजाने का काम चल रहा है। इसके अलावा भीड़ को देखते हुए मंदिरों के परिसर में बैरिकेडिंग भी कराई जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के साथ मंदिर कमेटी के कार्यकर्ता भी श्रद्धालुओं की सहायता के लिए जगह-जगह तैनात रहेंगे। आज नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में मां शैलपुत्री रुप का पूजन अर्चन किया जाएगा। हालांकि देवी मंदिरों के आसपास कोरोना गाइड लाइन का पालन करने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें