फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खतरा लेकर टहल रहे मरीज, 113 मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है। गनीमत यह है कि संक्रमण से मौतों का आंकड़ा तेजी से नहीं बढ़ा है। दूसरी लहर से बचने के लिए लोग खुद ही एहतियात के तौर पर तनिक भी खांसी-जुकाम होने पर आरटीपीसीआर टेस्ट करा रहे हैं लेकिन रिपोर्ट के लिए 48 से 72 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में लोग जाने-अनजाने में न जाने कितनी जगह संक्रमण फैला रहे हैं। शनिवार को आई रिपोर्ट में 113 नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सीएचसी-पीएचसी समेत सभी भीड़भाड़ वाले स्थानों पर हर दिन कोरोना टेस्ट हो रहा है। इनमें लगभग 1200 से अधिक आरटीपीसीआर और एंटीजन के दो हजार से अधिक नमूने लिए जाते हैं। एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट तो 10 मिनट के अंदर मिल जाती है, लेकिन आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट के लिए 48 से 72 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. जियाउल हुदा ने बताया कि आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए सभी नमूनों को शासन के आदेश पर वाराणसी भेजा जाता है। वहां पर कई जिलों के नमूने आते हैं। नंबर के अनुसार ही सभी जिलों का टेस्ट होता है। लोगों को मॉस्क लगाने के साथ ही होम क्वारंटीन में अकेले रहने की सलाह दी जाती है। लोग खुद को संक्रमित नहीं मानते हैं। इससे कोरोना का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। इस साल पहली बार 24 घंटे के भीतर 113 मरीज संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें