फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू: दूसरे दिन भी बाजारों में रहा सन्नाटा, सड़कों पर रही चहल-पहल

विज्ञापन
कोरोना कर्फ्यू के दौरान बंद पड़ी शहीद पार्क चौक स्थित दुकाने। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी की ओर से शुक्रवार की रात 8 बजे से सोमवार की सुबह 7 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है। रविवार की सुबह विभिन्न चौराहों पर कुछ चहल पहल रही लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया। हालांकि मुख्य मार्ग व अन्य मार्गों पर लोगों की आवाजाही रही लेकिन रोजाना के सापेक्ष काफी कम रही। हालांकि प्रशासन की ओर से आवश्यक सेवाओं के लिए छूट गई थी। रविवार को तो अधिकांश दवा की दुकानें भी बंद रही।
विज्ञापन

शहर में रोजाना सुबह से ही लोगों की चहल कदमी शुरू हो जाती है और दिन चढ़ते ही बाजारों में भीड़ होती थी। बार-बार जिला प्रशासन की ओर से निर्देश दिए जाने के बावजूद लोग कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाह बने रहे। नतीजा यह रहा कि बीते चार दिनों दिनों में 10 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और दो हजार से अधिक संक्रमित हो चुके हैं। इसके बावजूद लोग लापरवाह बने रहे और बाजारों से लेकर सड़कों तक पर भीड़ रही। हालांकि कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी लापरवाही से लोग बाज नहीं आ रहे। कई ई-रिक्शा व अन्य वाहन चालकों ने पहले की तरह ही सवारियां बैठा रखी थीं जो कोरोना गाइड लाइन से विपरीत है। रविवार को नगर से लेकर ग्रामीण इलाके तक कोरोना कर्फ्यू का असर रहा। सभी दुकानें और सभी प्रकार की व्यापारिक गतिविधियां बंद रहीं। बहुत जरुरी होने पर ही लोग घरों से निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें