फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू: बिना मॉस्क के 32 लोगों का चालान, चार दुकानों पर भी जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए एक ओर सरकार की ओर से कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है वहीं बाजारों में लापरवाही भी जारी है। हालांकि बुधवार को पुलिस ने सख्ती दिखाई जिससे बाजार सूना रहा लेकिन इसके बावजूद कुद दुकानदार चोरी छिपे दुकानों को खोल कर खरीद बिक्री करते रहे। हालांकि पहले जहां बाजारों व चौराहों पर सड़क की पटरियों तक दुकानें रहती थीं अब नहीं दिखती। उधर, पुलिस ने जहां 32 बिना मॉस्क पहने लोगों का चालान कर 17500 रुपये का दंड वसूला वहीं नगर पालिका ने चार दुकानों का चालान कर आठ हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण पर काबू के लिए प्रदेश सरकार की ओर से एक बार फिर 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू की मियाद बढ़ा दी गई है। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार की दुकानों को बंद करने का निर्देश जारी किया गया है। साथ ही कर्फ्यू के दौरान बेवजह बाहर निकलने पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया गया है। लेकिन इसके बावजूद बाजारों में बेतहाशा भीड़ हो रही है। खासकर सब्जी बाजार में तो सोशल डिस्टेंसिंग भी तार-तार हो जा रहा है। इसके अलावा कई जगह जरुरी सेवाओं के अलावा अन्य दुकानें भी खुली रहीं और लोग खरीदारी करते रहे। नगर के स्टेशन रोड से लेकर चौक शहीद पार्क, लोहापट्टी, गुदरीबाजार, बड़ा गड़हा, सिनेमा रोड, आर्यसमाज रोड, कासिम बाजार, विशुनीपुर आदि बाजारों में काफी भीड़ रही। हालांकि बुधवार को पुलिस ने कुछ सख्ती दिखाई और जरुरी सेवाओं की समय सीमा पूरा होते ही पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी। पुलिस ने बाजारों में चक्रमण कर जहां दुकानों को बंद कराया और कईयों का चालान भी काटा। उधर, कोरोना कर्फ्यू के कारण प्रमुख बाजार व चौराहे पर अब कहीं पटरी पर दुकानों का जाल नहीं दिखता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें