रसड़ा। क्षेत्र के चंद्रदीप सिंह ड्वाकरा हाॅल में शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक ब्लाॅक प्रमुख प्रभाकर राव की अध्यक्षता में हुई। इसमें ब्लाॅक के सभी गांवों में विकास के लिए लगभग 25 करोड़ की कार्य योजना का प्रस्ताव पारित किया गया।
विधायक प्रतिनिधि रमेश सिंह ने कहा कि विधानसभा के साथ-साथ रसड़ा ब्लाॅक का कोई भी गांव विकास से अछूता नहीं रहेगा। ब्लाॅक प्रमुख प्रभाकर राव ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों से रसड़ा ब्लाॅक क्षेत्र में चहुंमुखी विकास में सहयोग की अपील की। बैठक एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू के प्रतिनिधि गुड्डू सिंह, सांसद राजीव राय के प्रतिनिधि उत्तीर्ण पांडेय भी मौजूद रहे। खंड विकास अधिकारी आफताब अहमद ने ग्राम प्रधानों एवं बीडीसी सदस्यों से सरकार की योजनों का पारदर्शी तरीके से संचालित करने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि सतीश सिंह, लाल बहादुर राजभर, अरविंद गोंड, हर्षदेव, नित्यानंद सिंह, रवींद्र यादव आदि उपस्थित रहे। आभार बीडीओ आफताब अहमद एवं संचालन आलोक सिंह ने जताया।
बीडीसी की बैठक में 3.19 करोड़ की कार्ययोजना पर लगी मुहर : बांसडीह। आकांक्षी ब्लाॅक बांसडीह के हाॅल में शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक ब्लाॅक प्रमुख सुशीला देवी और बीडीओ मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में हुई। मनरेगा व केंद्रीय वित्त से 3.19 करोड़ के कार्यों का प्रस्ताव सदस्यों ने सदन में रखा।
इस मौके पर प्रधानमंत्री आवास, नलकूप, मनरेगा, व्यक्तिगत व सामुदायिक शौचालय आदि मुद्दों के क्रियान्वयन पर पर सदन का ध्यान आकृष्ट किया गया। सहायक विकास अधिकारी कृषि ने विकास खंड में चलाई जा रही कृषि योजनाओं की जानकारी दी। एडीओ आइएसबी ने एनआरएलएम की रोजगारपरक सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। मौजूद ग्राम प्रधान तथा बीडीसी सदस्यों ने अपने प्रस्ताव की प्रति बीडीओ माध्यम से ब्लॉक प्रमुख को दी। बीडीओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि लगभग 3 करोड़ के प्रस्ताव सदन के समक्ष रखा गया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अरुण सिंह, प्रेम सिंह, ग्राम प्रधान विनोद गिरी, रंजन पांडे, रविवप्रकाश राम, मनोज कुमार, शंकर सिंह आदि मौजूद थे।