फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर विवाद: बाइक सवार एक युवक को दो सगे भाईयों ने मारा चाकू, हालत गंभीर

Wed, 20 Sep 2023 06:19 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

दुबहर निवासी रितेश यादव चचेरे भाई संग शहर स्थित बुआ के घर जा रहा था। उसी दौरान रास्ते मे उसकी मुलाकात विशुनी डेरा निवासी सगे भाइयों से हो गई।
विज्ञापन
बाइक सवार एक युवक को दो सगे भाईयों ने मारा चाकू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुबहर थाना क्षेत्र के बुलापुर चट्टी के समीप बुधवार को बाइक सवार एक युवक को दो सगे भाईयों ने चाकू मार कर फरार हो गए। गम्भीर रूप से घायल युवक को चचेरे भाई ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गम्भीर देख भर्ती कर लिया है। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी राजेश मिश्रा  घटना की जानकारी कर आरोपियों की तलाश में जुट गए है। 

विज्ञापन

दुबहर निवासी रितेश यादव चचेरे भाई संग शहर स्थित बुआ के घर जा रहा था। उसी दौरान रास्ते मे उसकी मुलाकात विशुनी डेरा निवासी सगे भाइयों से हो गई।  एक भाई से एक दिन पूर्व रितेश  इंस्टाग्राम पर लाइव था तो गाली गलौज हुई थी। रितेश उक्त युवक से गाली देने का कारण पूछने लगे। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। देखते ही देखते गाली देने वाला युवक अपने भाई संग रितेश की पिटाई कर चाकू से हमला कर फरार हो गए। कमर के पास पीठ में चाकू लगने से रितेश वही वेसुध होकर गिर पड़ा। उसके चचेरे भाई ने आसपास के लोगों की मददत से अस्पताल पहुंचाया। वहां हालत गम्भीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें