फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia: संविदा कर्मचारी ने की आत्महत्या, सात महीने से नहीं मिली थी सैलरी; लगातार हो रही छंटनी से था परेशान

Thu, 25 Jan 2024 09:20 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह नलकूप ऑपरेटर के पद पर तैनात था। सैलरी न मिलने और छटनी होने से वह डिप्रेशन में था, इसीलिए उसने ऐसा कदम उठाया।  
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया शहर के महावीर घाटरोड़ स्थित मकान में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक नगर पालिका में संविदा पर नलकूप ऑपरेटर के पद पर तैनात था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन


महावीर घाट चमन सिंह बाग रोड़ चौराहा स्थित कोटेदार भोला प्रसाद का बेटा शुभम रौनियार (28) नगर पालिका में संविदा पर नलकूप ऑपरेटर पद पर तैनात थे। मिड्ढी स्थित ट्यूबल पर ड्यूटी करता था। परिजनों का आरोप है कि पिछले सात माह से सैलरी न मिलने व चल रही छटनी से डिप्रेशन का शिकार हो गया था। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद मकान के तीसरी मंजिल स्थित अपने कमरे में पंखे के हुक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

कुछ घंटे बाद घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। तीन संतान में शुभम रौनियार बड़ा था। पिता भोला रौनियार ने बताया कि शुभम चेयरमैन नौकरी में छटनी होने और सात माह का वेतन न मिलने से परेशान था। आज सुबह में बैठकर रो रहा था। उसे चुप कराने के बाद अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर न निकलने पर उसे बुलाने पहुंचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। शंका होने पर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें