बलिया। जनपद मेंं हो रही अघोषित बिजली कटौती से त्रस्त उपभोक्ताओं ने छात्रनेता व सामाजिक कार्यकर्ता रिपुन्जय रमण पाठक रानू के नेतृत्व में रामपुर स्थित विद्युत वितरण खंड द्वितीय कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने अधिशासी अभियंता को तीन सूत्रीय मांगपत्र सौंपा और आपूर्ति मेंं सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बीते एक माह से शहर सहित ग्रामीण अंचलों मेंं बिजली आपूर्ति के निर्बाध संचालन नहीं हो रही। ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के विपरीत महज 3-4 घंटे बिजली दी जा रही है,वहीं शहर में 10-12 घंटे आपूर्ति दी जा रही है। इससे आक्रोशित उपभोक्ता रामपुर कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यालय पर पहुंचने के बाद अधिशासी अभियंता नरेंद्र प्रकाश से का घेराव कर शहर में व्याप्त विद्युत व्यवस्था की समस्याएं गिनाई। देहात में अनियमित कटौती के कारण बिजली का संकट बना हुआ है। शहर के शहीद पार्क चौक से रेलवे स्टेशन रोड़ सहित तमाम सड़कों से नंगे बिजली तार को अतिशीघ्र हटाने सहित भूमिगत बिजली किए जाने की मांग की।
उधर, अधिशासी अधिकारी नरेंद्र प्रकाश ने बताया कि ऊपर से जितनी बिजली मिल रही है, उतनी ही सप्लाई की जा रही है। शहर में जर्जर तार जर्जर खंभों को तत्काल प्रभाव से ठीक कर व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया। इस दौरान रानू ने कहा कि अगर आपूर्ति सुचार रुप से ना शुरू हुई तो आन्दोलन किया जाएगा। इस मौके पर छात्र नेता अमित यादव, रामबहादुर यादव धवन, रमेश कुमार, मोहित गुप्ता, राहुल मिश्रा, अवनीश आदि मौजूद रहे।