फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह पर बनी सहमति, पुलिस चौकी में हुए फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
रतसर। करीब दो वर्षों से चल रहे प्रेम प्रसंग बृहस्पतिवार को सुखद अंजाम पर पहुंचा। हालांकि इसमें पुलिस की भूमिका भी अहम रही। अपने प्यार को पाने के लिए प्रेमिका को प्रेमी की चौखट पर धरना भी देना पड़ा। तब जाकर दोनों पक्ष शादी को राजी हुए और चौकी परिसर में स्थित मंदिर में सिंदूरदान की रस्म अदायगी हुई।
विज्ञापन

गड़वार थाना क्षेत्र के जनऊपुर निवासी सुभाष चन्द राम के पुत्र सुनील कुमार का दो वर्षों से बलिया शहर के काजीपुरा मुहल्ला निवासिनी पूनम पुत्री जीत नारायन के संग दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार को दोपहर पूनम सुनील के घर जनऊपुर पहुंची और अपने और सुनील के बीच रिश्ते की बात उसके परिजनों को बता कर शादी की इजाजत मांगी। पूरा मामला जान गांव के लोगों ने पूनम के परिजनों को बुलवाया। 100 नंबर डायल कर पुलिस को भी बुला लिया गया। गांव के प्रधान सहित सम्मानित लोगों के बीच सुलह समझौता का वार्ता बुधवार की देर रात तक चला, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इधर लड़की युवक से शादी के लिए अड़ी रही और प्रेमी की चौखट पर धरने पर बैठ गई। मामला तुल पकड़ता देख पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को गुरुवार को रतसर चौकी पर बुलाया, जहां प्रभारी रामअवध के समझाने बुझाने पर सभी शादी के लिए तैयार हो गए और चौकी परिसर स्थित मंदिर में दोनों पक्ष के लोगों की उपस्थिति में शादी संपन्न कराई गई। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि मु फिरोज, दिनेश राम, राजकुमार, विष्णु देव, हरे राम, संतोष, हेड कांस्टेबल. अजय भारती, हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह, मुकेश यादव, राहुल पाल, शिव प्रताप सिंह, प्रदीप यादव, प्रमोद कुमार, नागेन्द्र पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें