फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच नगर पंचायतकर्मियों व एक बैंककर्मी समेत मिले 101 कोरोना संक्रमित, चार की मौत

विज्ञापन
नगर के टाउन हाल बापूभवन परिसर में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जिले में बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में 101 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही इस दिन जिला प्रशासन ने कोरोना से कुल चार लोगों के मौत की पुष्टि भी की। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 2100 हो गई है। 954 लोग उपचार के बाद स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 1123 है। जिले में अब तक कोरोना से कुल 23 लोगों की मौत की हो चुकी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि बृहस्पतिवार को पूरे जिले में एंटीजेन, आरटी-पीसीआर और ट्रूनेट के माध्यम से कुल 1819 लोगों की जांच की गई। बुधवार को आरटी-पीसीआर से बीते दिनों में की गई कुल 51 लोगों की सैंपल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि एंटीजेन से 1229 लोगों की जांच की गई जिसमें 45 लोग पॉजिटिव पाए गए। ट्रूनाट से कुल 25 लोगों की जांच में पांच व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए। आज पॉजिटिव मिले लोगों में नगर पंचायत सीयर के पांच व एसबीआई चिलकहर का एक कर्मचारी शामिल है। इसके अलावा विकास खंड सीयर के 10, विकास खंड सोहांव का एक, रेवती के दो, पंदह के नौ, चिलकहर के तीन, हनुमानगंज के 16, दुबहर के दो, रसड़ा के पांच तथा विकास खंड बेलहरी के 14 पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा जिले के ग्रामीण इलाकों से भी काफी टेस्ट पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य टीम सभी मरीजों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से एल-1 अस्पताल में भर्ती कराने की कवायद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें