फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक संशोधन बिल के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में नागरिक संशोधन बिल के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेसीनेता। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नागरिक संशोधन बिल के विरोध में कांग्रेस भवन से विरोध मार्च निकाला। वे नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट में पहुंचे और वहां केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति के नाम संबोधित पत्रक जिलाधिकारी के प्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी को दिया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में जब भी सरकार आई है, देशवासियों को ठगने का काम किया गया है। इस तरह के बिल का अंजाम बहुत गलत होगा। कांग्रेस के सभी सदस्यों ने इसका विरोध किया, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने संख्या बल के आधार पर बिल पारित कराने में सफल हो गई। यह बिल संविधान की आत्मा की हत्या कर रहा है। यह बिल भारत की धर्मनिरपेक्षता को भी नुकसान पहुंचाएगा। बृजेश सिंह गाट ने कहा कि कांग्रेस ऐसे बिल को किसी भी हालत में पास कराने की अनुमति नहीं देता है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी इस बिल को पारित कराने में पूरी दबंगई कर रही है। इस मौके पर गिरीश कांत गांधी, रामनाथ व्यास, ओमप्रकाश पांडेय, रूपेश चौबे, अभिनव कुमार, सरिता श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश उपाध्याय, जाकिर हुसैन, जितेंद्र, लक्ष्मण गुप्ता, विनोद तिवारी, फुल बदन तिवारी, यश मिश्रा बंटी, धीरेंद्र ओझा , प्रशांत पांडेय, रिशु, शिवेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें