फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने शुक्रवार को बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। जायसवाल धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध जताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में चारों ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। महंगाई चरम पर है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। अगस्त क्रांति पर कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। डॉ. शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि नौ अगस्त को पदयात्रा निकाली जाएगी, जो कुंदैल ढाले से प्रारंभ होकर मालगोदाम रोड, रेलवे चौराहा, त्रिमुहानी होते हुए चार किलोमीटर मार्ग तय करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंच सभा के रूप में तब्दील हो जाएगी। इस दौरान कोकिल राम, अतुल प्रकाश यादव, लालू राम मिर्घा, सुक्खू राम, सत्यानंद यादव, विशाल चौरसिया, राघवेंद्र यादव, लाल बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें