फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति में कांग्रेस हासिए पर, सीएए पर फैला रही भ्रम : मस्त--

विज्ञापन
जीराबस्ती के भाजपा कार्यालय पर जन जागरण का शुभारंभ करते सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व अन्य। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस जनता में भ्रम फैला रही है। राजनीति में आज कांग्रेस हासिए पर है। वह जनता में अफवाह फैला रही है कि भाजपा सिर्फ हिंदुओं की पार्टी है। ये बातें सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने रविवार को भाजपा कार्यालय पर नागरिकता संशोधन कानून के प्रति जागरूकता अभियान की शुरुआत करते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस देश का बंटवारा ही धर्म के आधार पर हुआ था। पंडित नेहरू व मुहम्मद जिन्ना के प्रधानमंत्री बनने की जिद्द के चलते ही देश का बंटवारा कराया। कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण सुभाष चंद्र बोस व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कांग्रेस छोड़ा। आजादी से पूर्व कांग्रेस अंग्रेजों को भारत छोड़ने व स्वतन्त्रता के लिए संघर्ष कर रही थी। उस समय लक्ष्य देश हित था लेकिन सत्ता प्राप्ति के पश्चात कांग्रेस परिवारवादी पार्टी हो गई। कहा कि जिन्ना कहते थे कि कांग्रेस हिंदुओं की पार्टी है और गांधीजी को हिंदुओं का नेता मानते थे जबकि गांधीजी ऐसा नहीं मानते थे, उनका मानना था कि भारत सबका है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू तथा संचालन संजय मिश्रा ने किया।
उधर, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सोमवार को जन जागरण अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने मंडल के सभी सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया।
विज्ञापन

सुखपुरा: सुखपुरा, भरखरा व कुम्हिया गांवों में रविवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों को जानकारी दी र्गई। बेरुवारबारी मण्डल अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा कि नागरिक संशोधन कानून पाकिस्तान, बंग्लादेश और अफगानिस्तान में प्रताड़ित धार्मिक अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने के लिए बनाया गया है। विपक्षी दल समाज को बरगला रहे हैं। इस मौके पर बसन्त सिंह, दीपक सिंह, दीपक शुक्ला, कुम्हिया ग्राम प्रधान घनश्याम, भरखरा प्रधान मनोज यादव, रोशन सिंह, पुण्य देव उपाध्याय, विनोद सिंह, अशोक यादव आदि रहे।
हस्ताक्षर अभियान चलाएगा भाजयुमो
बलिया। नागरिकता संशोधन कानून किसी भी प्रकार से किसी भी भारतीय नागरिक को चाहे वह किसी भी धर्म मजहब या जाति का हो बिल्कुल भी प्रभावित नहीं करता है। इसको लेकर विपक्षी पार्टियां भ्रम फैला रही हैं। भाजयुमो देश की अखंडता एवं एकता को रखने हेतु संकल्पित है। मोर्चा के कार्यकर्ता कॉलेज, कोचिंग, प्रमुख बाजार व सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं के बीच संपर्क कर हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्री व अमित शाह को धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। ये बातें भाजयुमो जिलाध्यक्ष पीयूष चौबे ने पीडब्लूडी के डाक बंगले में पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत में कहीं। अध्यक्ष शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि छह जनवरी को पूरे जनपद में मोर्चा के कार्यकर्ता हस्ताक्षर अभियान के साथ ही क्षेत्रीय मंत्री रिंकू शाही सभा करेंगे। यह कार्यक्रम जिले के सातों विधानसभा में 25 से अधिक स्थानों पर संपन्न होगा। नगर में शाम 6 बजे शहीद पार्क चौक में हस्ताक्षर अभियान भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू की उपस्थिति में संपन्न होगा। इस मौके पर अंकुर उपाध्याय, नीरज सिंह, अभिषेक, मनीष पांडेय उपस्थित रहे।
नागरिकता संशोधन कानून जागरूकता अभियान शुरू
बेल्थरारोड। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में आमजन को अवगत कराने के लिए जन जागरण अभियान का शुभारंभ किया। राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर ने क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पंफलेट बाट कर सीएए के बारे में बताया। चौकिया मोड़ पर हुई सभा में सांसद राजभर ने स्पष्ट किया कि यह कानून सिर्फ नागरिकता देने के लिए है, नागरिकता लेने के लिए नहीं। कानून देश हित में है, लेकिन गैर भाजपा दल कानून को लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कानून से देश में रहने वाले किसी भी नागरिक के हितों पर कोई असर नहीं, लेकिन विरोधी दल दुष्प्रचार कर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने पंफलेट के जरिए लोगों को कानून के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर दीपक सोनी, सतीश गुप्त, डॉ दयानंद वर्मा, देवेंद्र गुप्त, पंकज मिश्र, अवध बिहारी, अरुण तिवारी, सुनील गुप्त, वीरेंद्र राजभर, राजीव जायसवाल, ज्ञानचंद्र, सच्चिदानंद राजभर, अशोक राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें