फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। संसद में गृह मंत्री अमित शाह के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर पर दिए गए बयान के विरोध में सोमवार को कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति से अमित शाह का इस्तीफा लेने की मांग की।
विज्ञापन

कार्यवाहक जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि जिस तरह से गृहमंत्री ने बयान दिया है, उससे दलित और पिछड़ा शोषित समाज असुरक्षित महसूस करने लगा है। प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा के नेता सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ रहे हैं। प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक ने कहा कि भाजपा समाज को बांट रही है। प्रदर्शन करने वालों में शशिकांत त्रिपाठी, सच्चितानंद तिवारी, ओमप्रकाश पांडेय, सत्य प्रकाश उपाध्याय मुन्ना, हीराराम, विजय मिश्रा आदि शामिल रहे।

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा

बलिया। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गृहमंत्री अमित शाह के बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर दिए गए बयान के विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि बाबा साहब पर टिप्पणी लोकतंत्र एवं संविधान में विश्वास रखने वाले लोगों की भावनाओं पर भी आघात है। इसकी इजाजत हमारा संविधान नहीं देता है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार अमित शाह ने खो दिया है। ज्ञापन देने वालों में रामजियावन यादव, रामकृष्ण यादव, अवध नारायण सिंह, रामकुंवर, रघुवंश उपाध्याय, अनिल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें