फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रही मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। आसन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची बनाने व उसके संशोधन, परिवर्धन और विलोपन में भारी अनियमितता निष्पक्ष चुनाव कराने में प्रश्नचिह्न खड़ा कर रहा है। अधिकारी सब कुछ जानकर भी अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन

मतदाता सूची के परिवर्धन, संशोधन व विलोपन की निर्धारित समय सीमा 22 जनवरी को समाप्त हो गई है। किंतु बैरिया तहसील क्षेत्र का कोई भी ऐसा ग्राम पंचायत नही है जहां जानबूझकर या लापरवाही के चलते मतदाता सूची में गड़बड़ी नहीं हुई हो। बीएलओ द्वारा रिपोर्ट बनाकर भेजने के बावजूद मतदाता सूची में नाम दर्ज करना, नाम काटना अथवा संशोधन करने का काम नहीं किया गया।
बतौर उदाहरण ग्राम पंचायत तालिबपुर में परिवर्धन के लिए 56 लोगों का नाम व विलोपन के लिए 88 लोगों का नाम भेजा गया था एक का भी नहीं हुआ। चकिया में 43 लोगों का परिवर्धन नहीं हुआ, अधिसिझुआ में परिवर्धन के लिए 40 व विलोपन के लिए 32 लोगों का नाम भेजा गया था एक का भी नहीं हुआ। मधुबनी में परिवर्धन के लिए 27 व संशोधन के लिए 5 लोगों का नाम भेजा गया था, इसी तरह से करमानपुर, गोन्हियाछपरा, कोटवां, बैजनाथपुर, मानगढ़, गंगापुर, दुर्जनपुर, श्रीनगर, चकगिरधर, गोविंदपुर, दयाछपरा, जगदेवा, नवकागांव, नवरंगा, गोपालपुर, केहरपुर, भीखाछपरा, उपाध्यापुर आदि गांवों की मतदाता सूची में भी परिवर्धन, संशोधन या विलोपन नहीं किया गया है। जबकि संबंधित बीएलओ द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर उचित प्रपत्र भरकर साक्ष्यों के साथ निर्वाचन कार्यालय बैरिया में जमा कर दिया गया था। इसी तरह तहसील के रेवती आंशिक विकास खंड के गोपालनगर, नौकागांव, जमधरवा, रामपुर, मानसिंहछपरा, मुनिछपरा, चौबेछपरा, छेड़ी, रेखहा नूरपुर, परसिया सोनबरसा, लमही, भैसहा, खरिका, छपरा सारिब, रामपुरमिसरिख, गोपालपुर, भोपालपुर, झरकटहा आदि गांव की मतदाता सूची में भी त्रुटियां जस का तस है। यही हाल मुरलीछपरा विकास खंड के कुल 25 ग्राम पंचायतों का भी है। इस बाबत उपजिलाधिकारी प्रशांत कुमार नायक ने बताया कि सभी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य किया जा रहा है। मतदाता सूची जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें