फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन चौपाल में अंगूठा लगाने के बाद भी कोटेदार के राशन नहीं देने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। विकास खंड के भैंसहां एवं दतहां में बुधवार को आयोजित जन चौपाल में सामान्य लोगों से चौंकाने वाला मामले सामने आए। भैसहां में राशन वितरण से जुड़े ऐसे मामले सबसे अधिक आये। जिसमें राशन वितरण के लिए हस्ताक्षर करा लिए जाने के बाद भी राशन का वितरण नहीं किया गया।
विज्ञापन

इस ग्राम सभा की रहने वाली लालती देवी, रामजी यादव, लखपतिया देवी, लाखमुनि देवी, गीता देवी, रामधनी वर्मा आदि ने विधायक सहित मौजूद एसडीएम बैरिया अभय सिंह, डीएसओ कृष्ण गोपाल पाण्डेय आदि के समक्ष कहा कि बीते तीन माह से कोटेदार द्वारा अंगूठा निशान लेने के बाद भी राशन नहीं दिया जा रहा है। जिसके बाद डीएसओ ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मनोज पांडेय एवं पूर्ति निरीक्षक गुफरान को उक्त शिकायतकर्ताओं का लिखित बयान लेने का निर्देश दिया। भू-माफियाओं द्वारा सरकारी जमीन को अवैध रुप से कब्जा किये जाने की शिकायत ग्रामीणों ने मौजूद अधिकारियों से लिखित रूप से किया। एसडीएम ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाई की जाएगी। बैरिया विधायक ने कहा कि जनता के हिस्से का राशन कोटेदारों को लूटने नहीं दूंगा। ऐसे कोटेदारों के विरुद्ध अधिकारीगण कार्रवाई तो करेंगे, लेकिन ऐसे लुटेरे कोटेदारों का वोट मुझे नहीं चाहिए। मैं उनके यहां वोट मांगने तक नहीं जाऊंगा। इस मौके पर चन्द्रशेखर भारती, राकेश यादव, मुन्ना राजभर, शंकर दयाल यादव, संतोष सिंह, उमेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें