फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 22 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट कर्मियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने अपनी 22 सूत्री मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इससे कलेक्ट्रेट के सभी शाखाओं में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। संघ के जिलाध्यक्ष कौशल कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट और तहसील के सभी कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लेकर एक दिन कार्य बहिष्कार करते हुए प्रतिभाग किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार को सौंपा।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष कौशल कुमार उपाध्याय ने बताया कि मांगों के क्रम में कर्मचारी पिछले साल 16 से 20 अक्तूबर तक वर्क टू रूल पर कार्य किए थे। 21 अक्तूबर को सभी जनपद मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना और मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया था। यह भी निर्णय हुआ था कि शासन 19 फरवरी तक कुछ मांगों के संबंध में राजस्व परिषद की संस्तुतियों के आधार पर शासनादेश निर्गत कराने और अन्य मांगों का सम्मान जनक निस्तारण करने का अनुरोध किया गया था।
इसके बाद भी समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ। प्रांतीय संघ के 17 अगस्त तक कोई संज्ञान न लेने के कारण बृहस्पतिवार को एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर एक दिवसीय कार्य बहिष्कार कर धरना दिया गया है। कहा कि अगर 17 सितंबर तक मांगों को नहीं पूरी हुई तो 18 सितंबर को सभी कर्मचारी और पदाधिकारी पूज्य गांधी प्रतिमा, हजरतगंज लखनऊ पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर मंत्री संजय भारती, सुमंत सिंह, अनिल गुप्ता, साधना पांडेय, कविता सिंह, अरुण, रवि पांडेय, बृज बिहारी सिंह, अजीत राय आदि कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें