फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड से लोगों का हाल बेहाल

विज्ञापन
शनिवार को भीषण ठंड व कोहरा के बीच वाहन की लाइट जलाकर लोगों को चलना पड़ा। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। बीते सात दिनों से गलन भरी ठंड और कोहरे के चलते लोग बेहाल हो गए हैं। शनिवार को पूरे दिन बदली छाई रही। धूप न होने और पछुवा हवा चलने से लोग गलन भरी ठंड से ठिठुरते रहे। कड़ाके की ठंड के कारण लोगों का घरों से निकलना भी दुश्वार रहा। उधर, सुबह जहां घनघोर कोहरा रहा वहीं दोपहर से लेकर शाम तक धुंध छाया रहा।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आलम यह है कि दो दिनों से धूप नहीं हुई और लगातार पछुवा हवा भी चल रही है। इसके चलते तापमान भी लगातार गिरता जा रहा है और गलन भरी ठंड से लोग बेहाल हो चुके हैं। पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच जिले के अधिकांश ग्रामीण इलाकों में जिला प्रशासन की ओर से न तो कहीं अलाव जलवाए जा रहे हैं और न ही कंबल का ही वितरण किया जा रहा है। हालांकि बांसडीह क्षेत्र में तहसीलदार गुलाब चंद्रा की ओर से विभिन्न गांवों में कंबल का वितरण किया गया है। इसके अलावा नगर पालिका प्रशासन की ओर से जिला अस्पताल की नई व पुरानी बिल्डिंग में एक-एक स्थान पर अलाव की व्यवस्था की गई है, लेकिन यह भी नाकाफी साबित हो रही है। रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड के आसपास भी ठंड से बचाव के लिए अलाव आदि की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे यात्रा शुरू करने वाले पैसेंजर्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका की ओर अस्थाई रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है, लेकिन इस ठंड में वह भी नाकाफी साबित हो रही है, क्योंकि टेंट लगाकर बनाए गए इन रैन बसेरों कोई इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें