फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यालय में जुटे गठबंधन के सहयोगी

विज्ञापन
सपा कार्यालय पर संयुक्त बैठक के दौरान हाथ उठाकर एकजुटता का प्रदर्शन करते जिलाध्यक्ष राजमंगल याद - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश स्तर पर गठबंधन में सम्मलित सभी दलों के जनपद के निवासी प्रांतीय पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष, महासचिव सहित प्रमुख नेताओं की संयुक्त बैठक सपा कार्यालय में रविवार को हुई, जिसमें होने वाले विधानसभा चुनाव पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

साथ ही यह तय हुआ कि आगे से जो भी कार्यक्रम होगा, उसमें गठबंधन में शामिल सभी दलों की सहभागिता होगी। इसके तहत पांच जनवरी को धर्मापुर में आयोजित भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के संयुक्त रैली में भी सहभागिता की अपील की गई। इस अवसर पर प्रसपा के प्रदेश महासचिव नीरज सिंह गुड्डू, सुभासपा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह, जिलाध्यक्ष सुग्रीव राजभर, प्रसपा के जिलाध्यक्ष राहुल चौबे, बीर प्रताप चौहान(जनता उन्नत पार्टी), देव कुमार गुप्ता जय हिंद समाज पार्टी, सुमेर गोंड गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, ओमप्रकाश चौहान जनवादी पार्टी, रघुवंश सिंह पटेल अपना दल कमेरवादी, रविन्द्र निसाद जस्टिस पार्टी, क्षितिज मोहन ठाकुर, मदन राय, कुबेर नाथ तिवारी, हीरालाल वर्मा, जमाल आलम, हरेन्द्र सिंह, विजय शंकर आदि रहे। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव और संचालन राजन कनौजिया ने किया। सुशील पाण्डेय कान्हजी ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें