फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गले की नस काटने के मामले की जांच करेंगे सीओ सदर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अपहरण के आरोपी के पुलिस हिरासत में खुद को जख्मी करने के मामले पर एसपी सख्त है। उन्होंने पूरे मामले की जांच सीओ सदर उस्मान अहमद को सौंपी है। जांच के बाद रिपोर्ट आने पर दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। इसको लेकर विभाग में खलबली मची है।
विज्ञापन

नरहीं थाना के एक गांव निवासी सुल्तान उर्फ राजा खां पर गांव की एक किशोरी का अपहरण का आरोप था। पुलिस ने किशोरी के बयान पर राजा पर मुकदमा दर्ज कर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। रविवार को किशोरी का मेडिकल न बनने के कारण पुलिस ने राजा का चालान नहीं किया था। सुबह थाना प्रभारी जवानों व उपनिरीक्षकों के साथ बैठक कर रहे थे। उसी दौरान राजा ने किसी नुकीले सामान से गर्दन की नस काट ली थी। उसे सीएचसी से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। क्षेत्राधिकारी सदर आरोपी के पास नुकीला सामान कैसे पहुंचा व उसकी निगरानी की जिम्मेदारी किसके पास थी, इसकी जांच करेंगे। इस मामले में एएसपी (दक्षिणी) कृपा शंकर का कहना है कि घटना की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें