फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनएम ट्रेनिंग सेंटर व आवास को खाली कराने के लिए सीएमओ ने दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
एएनएम ट्रेनिंग सेंटर एवं एएनएम आवास में संचालित जिला होम्योपैथिक तथा जिला मलेरिया विभाग को खाली करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा संबंधित विभागों को नोटिस दे दिया गया है। सवाल यह उठता है कि मलेरिया एवं जिला होम्योपैथिक विभाग का अपना कोई भवन नहीं है तो फिर यह कहां जाएंगे। इन दोनों विभागों का कार्यालय सीएमओ के रहमों करम पर चलता है। अब देखना यह है कि यह दोनों विभाग कहां पर शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दे कि जनपद में कुल 67 होम्योपैथिक अस्पताल संचालित होते है। इसमें से सिकंदरापुर, सरया, बगडौरा, सीताकुंड, बिसौली, नरनी, डूहाबिहरा में स्वयं का भवन है। जबकि बरवासतीपट्टी, अतरसुआ, बड़ागांव में निर्माणाधीन है। वहीं नौ सीएचसी व पीएचसी पर संचालित होती है। इसके अलावा नौ पंचायत भवन में संचालित होते है। जबकि पकड़ी प्राथमिक विद्यालय तथा बहुताचक मंडी में अस्पताल संचालित होते है। इसके अलावा शेष 40 अस्पताल किराए के मकान में संचालित किए जाते हैं। जिला होम्योपैथिक चिकित्सालय सीएमएस तथा जिला होम्योपैथिक अधिकारी का कार्यालय सीएमओ के रहमो करम पर संचालित हो रहे है। वर्तमान में जिला होम्योपैथिक कार्यालय एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में संचालित हो रहा है। जिसे खाली कराने के लिए सीएमओ द्वारा नोटिस दिया गया है। उधर, मलेरिया विभाग भी एएनएम ट्रेनिंग आवास में संचालित हो रहा है। इन्हें भी भवन खाली करने का आदेश दिया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि भवन खाली करने के लिए सीएमओ द्वारा नोटिस दिया गया है।
-- एएनएम ट्रेनिंग सेंटर व आवास में संचालित जिला होम्योपैथिक एवं मलेरिया विभाग को खाली कराने के लिए नोटिस दिया गया है। क्योकि वह एएएनएम ट्रेनिंग सेंटर व उसका आवास है। जिसमें ट्रेनिंग दी जाती है। इन विभागों को भी किसी भवन में शिफ्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. नीरज कुमार पांडेय, सीएमओ, बलिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें