बलिया। कोरोना की वजह से रुके सीएम जन आरोग्य मेले का आयोजन जल्द शुरू होगा। 10 अप्रैल से इसकी फिर से शुरुआत होने जा रही है। जिले की सभी सीएचसी और पीएचसी पर आरोग्य मेले के तहत रविवार को मरीजों का निशुल्क इलाज किया जाता है। इससे लोगों को काफी राहत मिली है।
सीएम जन आरोग्य मेले में एक ही छत के नीचे कई डाक्टरों को दिखाने का मौका मिलता है। 10 अप्रैल से मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले की फिर से शुरुआत की जाएगी। प्रत्येक रविवार को मेला लगाया जाएगा। मेले में इलाज के साथ ही दवाएं भी मुफ्त दी जाएंगी और मौके पर जरूरी जांचें भी होंगी। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए नौ जनवरी से इसे बंद कर दिया गया था। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज पांडेय ने बताया कि सभी सीएचसी और पीएचसी पर इसका आयोजन किया जाएगा। इस बारे में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। संवाद