फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने पूछा- आवास के बदले रिश्वत तो नहीं ली गई

विज्ञापन
बैरिया नगर पंचायत पर आवास के लाभार्थी से वीडियो कांफ्रेंसिंग से वार्ता में शामिल लाभार्थी। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बैरिया। आदर्श नगर पंचायत बैरिया के शहरी प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार की शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया। पूछा कि क्या आवास के बदले आप से रिश्वत ली गई है। लाभार्थियों ने कहा कि नहीं। आवास के बदले कोई रिश्वत नहीं मांगी गई है। वहीं कुछ लाभार्थियों ने दूसरी किस्त तो कुछ ने आवास की तीसरी किस्त नहीं आने की शिकायत मुख्यमंत्री से की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि बिना भ्रष्टाचार, बिना भेदभाव के सबका साथ और सबका विकास के लिए कार्य हो रहा है। जल्दी शेष किस्तों का भुगतान हो जाएगा और सभी तरह की समस्याओं का समाधान हो जाएगा। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा ने बताया कि शेष किस्तों के भुगतान के लिए कार्रवाई की जा रही है, जल्द भुगतान हो जाएगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग में नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा, लिपिक आनंद कुमार के अलावा अवर अभियंता डूडा दीपेश सिंह, नितेश सिंह व सत्य प्रकाश मिश्र के अलावा 175 लाभार्थी मौजूद थे। लाभार्थियों में सुमन देवी, गीता देवी, उषा देवी, मंजू देवी सुमन साह आदि से मुख्यमंत्री ने समस्याओं के विषय में पूछा। सभी लाभार्थियों ने एक स्वर से सब कुछ ठीक-ठाक होने की पुष्टि की। इस मौके पर सभासद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें